लेबल

कविवर रामनरेश तिवारी मैहर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविवर रामनरेश तिवारी मैहर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

HEMRAJ KE PRATI

खुद्दारी में उम्र बिताई,
छाछ को कहते नहीं मलाई।
अंतर के उद्गार हमारे,
ठकुर सुहाती कभी न भाई।
दिन को रात नहीं कहते हम,
कैसे कहते पर्वत,,,राई।
आज नहीं तो कल गायेगी,
दुनिया हेमराज प्रभुताई।
लेकिन हम तो नहीं रहेंगे,
सुनने को मंगल मधुराई।
अस्तु,न रोको हंस हमें तुम,
कह लेने दो मन की भाई।
जब,जब बाँचा हंस आपको,
हमने पाई है कविताई।
धार मिले यूँ नित्य कलम को,
शुभ सनेह के साथ बधाई। 
GURU JI RAMNARESH TIWARI

बुधवार, 13 नवंबर 2024

सोमवार, 10 जून 2024

तब कवि राम नरेस अस, मनई बनै शालीन।।

 जब बानी औ शब्द मिल,. होंय तपिस्या लीन।

तब कवि राम नरेस अस, मनई बनै शालीन।।


शारद के बरदान अस , हैं नरेश श्री मान । 

जिनखे  हाथे  मा पहुँच, सम्मानित सम्मान। 


पयसुन्नी  अस सब्द का, जे पूजय  दिनरात। 

कबिता उनखे निता ही, जीबन कै जरजात।।   

 

गीत ग़ज़ल कै आरती ,  दोहा कविता छंद।

आंखर आंखर आचमन, अंतस का आनंद।।

 

शब्द  ब्रह्म  का  रुप है,  वर्ण  धरै जब भेष।

मइहर  मा  एक  संत  हैं, पंडित रामनरेश।।


लगय कटाये घाट अस, सब्दन का लालित्य। 

मैहर मा  चमकत रहैं,  राम नरेश आदित्य।। 

 


बुधवार, 26 अप्रैल 2023

आंसू के राज कुमार का नाव है रामनरेश।।


पीरा गावय  मा कबव, करय कसर न शेष।
आंसू के राज कुमार हैं, कबिबर रामनरेश।।

जिनखे लेखन मा हबै, शब्दन कै  मरजाद ।
कविता सीधे हिदय से, करै  करुन  संबाद।।
 
पयसुन्नी  अस सब्द का, जे पूजय  दिनरात। 
कबिता उनखे निता ही, जीबन कै जरजात।।   
 
गीत ग़ज़ल कै आरती ,  दोहा कविता छंद।
आंखर आंखर आचमन, अंतस का आनंद।।
 
शब्द  ब्रह्म  का  रुप है,  वर्ण  धरै जब भेष।
मइहर  मा  एक  संत  हैं, पंडित रामनरेश।।

लगय कटाये घाट अस, सब्दन का लालित्य। 
मैहर मा  चमकत रहैं,  राम नरेश आदित्य।।