परसुराम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परसुराम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 मई 2024

बिना सुदिन साख कै अक्ती देखी थे।।

 हम    उनखर    भक्ती   देखी   थे। 
मेघनाद  कै  ब्रम्ह  शक्ती देखी  थे।। 
पुत्ती  पुत्ता  पुजिहैं   टोरिया उराव से 
बिना सुदिन साख कै अक्ती देखी थे।। 
हेमराज हंस  

रविवार, 5 मई 2024

भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक परशुराम।

 भारतीय  स्वाभिमान के प्रतीक परशुराम। 
सनातनी  समाज के  हैं  लीक  परशुराम।।

उदण्ड  शासकों .को  दंड  देने   के  लिये 
मिशाल  वीरता की  एक सीख  परशुराम।।

आताताइयों  के  लिए हैं  वे एक काल  सम
 साधु सज्जनों के लिये ठीक परशुराम।।

चारो  युग  में  पूज्यनीय    चिरंजीव हैं 
शूरता  की  मूर्ति  हैं  निर्भीक परशुराम। ।

धन्य  माता  रेणुका  जमदागनी   पिता। 
श्री विष्णु  अवतार पुंडरीक  परशुराम। । 
हेमराज हंस 

तब ईस्वर का लें परा, फरस राम अबतार

शासक जब कीन्हिन बहुत, सोसन अत्याचार। 
तब ईस्वर   का  लें परा, फरस  राम  अबतार।। 
 
दुस्टन काही काल अस, औ सज्जन का संत ।
श्री भृगु नंदन परसुधर , स्वाभिमान  भगमंत  ।।

भारत पूजिस सब दिना,रिसी कृसी के साथ।
एक हाथे मा शास्त्र का, शस्त्र का दूजे हाथ।। 

जुग नायक ता भे नहीं, कबौं जात  मा कैद। 
उइं  बीमार समाज के, हें सुभ चिंतक बैद।।  
हेमराज हंस 

रविवार, 16 अप्रैल 2023

ईश्वर को लेना पड़ा परसुराम अवतार। ।

  शासक जब करने लगे शोषण अत्याचार। 
 ईश्वर को  लेना   पड़ा  परसुराम  अवतार। । 

 मिला सदा  इस देश को विप्रों का आशीष । 
चाहे  राजा  राम हों  या कि द्वारिका धीश ।।

दिया देश को श्रेष्ठतम , विप्रों  ने  हर  काल।
चाहे वे  चाणक्य हों ,या आज अजीत डोभाल।।  
 
 युग नायक होते नही किसी जाति में कैद। 
वे बीमार समाज के हैं शुभ चिंतक वैद। । 

 

****************************

भारत के स्वाभिमान के प्रतीक परशुराम। 
सनातनी  समाज के  हैं  लीक  परशुराम।।

दुष्ट  शासकों .को सबक  दमन के  लिये 
मिशाल  वीरता की  एक सीख  परशुराम।।

आताताइयों  के  लिए   हैं  वे  काल  सम
औ साधु सज्जनों के लिये ठीक परशुराम।।

चारो  युग में  वे  हैं  पूजनीय    अमर भी 
शूरता  की  मूर्ति  हैं  निर्भीक परशुराम। ।

धन्य  माता  रेणुका  जमदागनी   पिता 
विष्णु के अवतार हैं नीक परशुराम। ।