रविवार, 12 जुलाई 2020

भुतबा नहीं रहै

बेसाही सरकार का रुतबा नही रहै। 
जइसा कठपुतरी मा सुतबा नही रहै।। 
भले पूजा जिंद बरम बीस ठे खबीस 
पै हनुमान चलीसा बांचा त भुतबा नहीं रहै।। 

सोमवार, 29 जून 2020

स्वस्तिक का जनम दिन

असाढ का एक दिन

घटना 29जून 2020 की है। एक किसान राधेकिसन अपने खेत मे धान की नर्सरी लगा रखा था। 
उसके खेत के आस पास तीन और किसानों की धान की नर्सरियां लगी हुई थी। गाँव में प्रायः अन्ना  मवेशी घूमते रहते हैं। उस दिन भी मवेशी घूम रहे थे। राधेकिसन पशुओं को  खेतों  से  दूर करने के इरादे से उन्हे भगाने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक किसान शराब के नशे मे धुत्त आया और राधेकिसन को गरियाने लगा कि मेरे खेत मे पशु लाकर छोड़ दिया है। इसी को कहते हैं होम देते हाथ जले 

शनिवार, 20 जून 2020

रविवार, 24 मई 2020

जानी थे

भारत पहुंचा गाँव

बिजली का बिल

इया नाहर बिजली का बिल मोरे बप्पा रे। 
जइसा घर मा खुली होय मिल मोरे बप्पा रे।। 
नीक रहें उंई गनी गरीबन काही ता झउखिन
ईं निरदइयन का पाथर दिल मोरे बप्पा रे।। 

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

फलाने कहाथें

फलाने कहाथें कि रबइया ठीक नहीं। 
कुरसी का दोख है कि  बइठइया ठीक नहीं।। 
अमाबस के रात मा उंइ हेरात हें चांदनी 
औ ऊपर से कहा थें कि जोंधइया ठीक नहीं।। 

रविवार, 5 अप्रैल 2020

हे माधव मधुसूदन मोहन

हे माधव मधुसूदन मोहन नटवर कृष्ण कन्हैया। पुनः अवतरो आर्य अवनि में आकांक्षित भारत मैया।। 

कंस पातकी दंश से अपने करता धर्म विध्वंस। 
वसुदेव देवकी सी जनता है त्रस्त यहां यदुवंश।। 
शिशुपाल स्वर ताल मिला कर पुनः दे रहा गारी। 
पुनः काटिये उसकी गर्दन चक्र सुदर्शन धारी।। वंचक विष के वचन बोल कर बजबा रहा बधैया।। 
हे माधव मधुसूदन मोहन नटवर कृष्ण कन्हैया।। 

जो वलिष्ट औ शिष्ट बनाती निज विशिष्ट पय से। 
वो परम पूज्य गौ माता सहमी बूचड़ के भय से।। 
भारत माता सी वंदनीय जो गाय रही गोपाल। 
उसी देश की माटी में होती है गऊ हलाल।। 
रभा रभा कर तुम्हें टेरती वही तुम्हारी गैया।
हे माधव मधुसूदन...........  .....................।।

सड़कों मे लुट रही द्रोपदी करे आप से अर्ज। 
 कटी अनामिका की पट्टी  का पुनः उतारो कर्ज।। 
दामों मे बिक गया सुदामा बन वैभव का दास। कर्म योग वैराग्य ज्ञान की आके रचाओ रास।। 
फिर से प्रीत पुनीत जगा दो गा के ता ता थैया।।
हे माधव मधुसूदन........................    ......।।